गोड्डा

झामुमो का सम्मान सह मिलन समारोह आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 गोड्डा :  झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रो प्रेमनंदन मंडल ने कहा कि जिला झामुमो की ओर से नगर भवन में बुधवार को कार्यकर्ता सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला से लेकर पंचायत व नगर कमेटी के नवचयनित पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इस समारोह में भाजपा व जदयू के विभिन्न प्रकोष्ठों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता झामुमो की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय सचिव सह केन्द्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा मौजूद होंगे। इसके अलावा पार्टी के कई आलाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
झामुमो जिलाध्यक्ष मंडल मंगलवार को पत्रकारों से बातचीन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झामुमो की नीति व हेमंत सोरेन सरकार के नेतृत्व में हो रही विकास के प्रभावित होकर 100 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा व जदयू को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार ने सभी क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है। बिजली की अनियमितता पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिला में बिजली की आपूर्ति जरुरत से कम हो रही है। यह राज्य सरकार के संज्ञान में भी है। केन्द्र की ओर से बिजली आपूर्ति में भी आनाकानी हो रही है। एक दो दिन के अंदर इसका समाधान हो जाएगा। कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से राज्यांश नहीं मिल रहा है। इसके कारण बिजली की खरीददारी में भी समस्या उत्पन्न हो रही है। मौके पर जिला सचिव बासुदेव सोरेन, केन्द्रीय समिति सदस्य मेरी सोरेन, नगर अध्यक्ष राजकुमार दास, सदर प्रखंड अध्यक्ष युसुफ अंसारी, बालकुकुंद महतो आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button