बहराइच

भाजपा राष्ट्रनायकों को दे रही उचित सम्मान: योगी आदित्यनाथ 

महाराजा सुहेलदेव की 40 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण।

 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
 
बहराइच । चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव के स्मारक के उद्घाटन/लोकार्पण के अवसर पर चित्तौरा झील के तट पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने शौर्य और वीरता से विदेशी आक्रांताओं के दॉत खट्टे करने वाले शूरवीर महाराजा सुहेलदेव को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने विरासत और विकास की नीति को आगे बढ़ाते हुए जनपद में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर भव्य स्मारक का निर्माण किया तथा जनपद के मेडिकल कॉलेज तथा आजमगढ़ के विश्वविद्यालय का नाम भी महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इतिहास ने भले ही महाराजा सुहेल देव के साथ नाइंसाफी की है लेकिन डबल इंजन की सरकार नाइंसाफी नहीं होने देगी। जिन लोगों ने धर्म और धरा को बचाने के लिए युद्ध में योगदान दिया था उन लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में लोग वोट बैंक की लालच में महापुरूषों का सम्मान करने से बचते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम महापुरुषों के प्रति सम्मान में क्या होना चाहिए उसकी एक अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रनायकों का सम्मान होना चाहिए तथा विदेशाी आक्रांताओं का महिमामंडन बंद होना चाहिए। महाराजा सुहेलदेव के युद्ध कौशल का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशी आक्रांता को रोकने की युक्ति ऐसी थी कि मथुरा से लेकर बहराइच तक इतनी बाधाएं खड़ी की कि यहां पहुंचते-पहुंचते उसकी आधी सेना समाप्त हो चुकी थी और जब वह महाराजा सुहेलदेव के सामने पड़ा तो महाराजा सुहेलदेव ने कुल 20 से 25 हजार सैनिकों के साथ उन विदेशी आक्रांताओं को परास्त कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार तब सरदार पटेल की जयन्ती मनाती है तो कुछ लोगों पर भारी गुज़रता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार बिजली पासी के नाम पर लखनऊ में स्मारक का निर्माण करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 1250 करोड़ लागत की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास से जिले की कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन विकास, बुनियादी सुविधाएं, लोक कल्याणकारी योजनाओं को पंख लगेंगे। मुख्यमंत्री ने भव्य आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी तथा महाराजा सुहेलदेव राजभर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि अगले वर्ष से महाराजा सुहेलइदेव के स्मारक स्थल पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन होगा। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव स्मृति न्यास द्वारा प्रकाशित वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव शौर्य स्मारिका को घर-घर तक पहुचाने तथा महाराजा सुहेलदेव के जीवन पर शोध के लिए छात्राओं को स्कालरशिप देने की बात कही। जिससे आने वाले समय में महाराजा सुहेलदेव जैसे राष्ट्र नायकों को इतिहास के पन्नों से गायब करने का दुस्साहस न किया जा सके। मुख्यमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव को उचित सम्मान देने के लिए संघर्ष करने वाले एक-एक जनपदवासियों का नाम लेकर नमन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पंचायती राज मंत्री, ओमप्रकाश राजभर, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सांसद आनन्द गोंड, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, बलहा विधायक सरोज सोनकर, सुभासपा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा. अरविन्द राजभर ने अपने सम्बोधन में महाराजा सुहेलदेव की वीरगाथा पर प्रकाश डालते हुए जनपद में भव्य स्मारक का निर्माण कराये जाने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयासों की सराहना भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, राधिका पटेल, जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, महाराजा सुहेलदेव ट्रस्ट के अध्यक्ष कुवंर यशवेन्द्र विक्रम सिंह सहित उच्चाधिकारी, भारतीय जनता पार्टी व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, अपना दल, निषाद राज पार्टी के पदाधिकारी व सदस्य, समाजिक सांस्कृतिक संगठनों प्रतिनिधि तथा भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button