
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
नई दिल्ली। भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए,हौज खास मंडल अध्यक्ष पद पर पुराने कर्मठ कार्यकर्ता गुरमीत सिंह सरना को नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही सिख समाज में विशेष हर्ष और गर्व का माहौल है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार बलवीर सिंह खालसा (गुल्लक कमेटी) ने सरना को बधाई देते हुए इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, नई दिल्ली सांसद बांसुरी स्वराज एवं मालवीय नगर विधानसभा से विधायक सतीश उपाध्याय का हृदय से धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि सरना को मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर भाजपा ने सिख समाज के गौरव को बढ़ाया है। यह निर्णय पूरे समुदाय के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ सदस्य सरदार ओंकार सिंह (राजा) ने भी पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सिखों के सम्मान और प्रतिनिधित्व को वास्तविक रूप में निभा रही है।
विधायक श्री सतीश उपाध्याय ने भी गुरमीत सिंह सरना को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वह संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।