गोड्डा

भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से ग्रामीण परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा (महागामा) : गर्मी का पारा चरम पर है, चिलचिलाती धूप से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। तपिश भरी गर्मी के बावजूद प्रशासन ग्रामीणों को मूलभूत आवश्यकता पेयजल भी मुहैया नहीं करा पा रहा है। महागामा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। कुछ इसी तरह का मामला ग्राम पंचायत विश्वासखानी गांव में सामने आया है। यहां चापाकल खराब होने के कारण ग्रामीणों को नदी के गंदे पानी पीना पड़ रहा है। मामले की जानकारी होने के बावजूद विभाग कोई पहल नहीं कर रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
 जानकारी के अनुसार एक चापाकल दो महीने से खराब पड़ा है। वार्ड नंबर 6 के ग्रामीण चापाकल के अभाव में नदी से पानी लाकर पीने को मजबूर हैं। ग्रामीण चंदन साह जयकांत साह कैलाश साह अधिकलाल साह चंदा देवी रेणु देवी रीता अन्नू प्रिया देवी सोनी देवी ऋतु देवी पिंकी देवी आदि ने बताया कि  टोले में स्थित चापाकल दो महीने से खराब पड़ा है। कई बार मुखिया व विभाग को इसकी जानकारी दी गई आकर चापाकल की जांच भी की। उन्होंने इसे अविलंब मरम्मति करने का आश्वासन भी दिया इसके बावजूद एक माह से ज्यादा समय बीत जाने पर भी कोई पहल नहीं हुई है। इस टोले टोले में 30 से 40 घर यानी 150 परिवार को नदी की पानी से प्यास बुझा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि  पूर्व में ग्रामीण आपस में चंदा कर कई बार इसकी मरम्मत कराई है परंतु अब संभव नहीं है क्योंकि इस मोहल्ले में सभी गरीब तबके के लोग रहते हैं जो कीआर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस विकट परिस्थिति में भी स्थानीय मुखिया व विभाग इस ओर कोई पहल नहीं कर रहा है। इससे भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने विभाग से अविलंब इसकी मरम्मत कराने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button