मेरठ

उद्यान विभाग की स्वर्ण जयंती पर मेरठ-सहारनपुर मंडल की संयुक्त गोष्ठी आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में शुक्रवार को उद्यान विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मेरठ एवं सहारनपुर मंडल की संयुक्त औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

राज्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय वृद्धि हेतु सरकार लगातार सार्थक प्रयास कर रही है और इसका लाभ योजनाओं के माध्यम से कृषकों को मिल रहा है। उन्होंने किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ बागवानी, मसाला व पुष्प फसलों को अपनाकर खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों से अधिक आय अर्जित करने का आह्वान किया।

गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने आम, मसाले, शाकभाजी, रोग नियंत्रण आदि विषयों पर तकनीकी जानकारी दी। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में रेनट्रोव व आरोही FPO द्वारा शहद, माइक्रो इरिगेशन उत्पादों और खाद्य प्रसंस्करण की आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।

इस अवसर पर विधायक अजय कुमार, संजय शर्मा, रेखा नागर, अश्वनी त्यागी, धर्मेन्द्र भारद्वाज, हृषिकेश भास्कर यशोद, हरपाल सिंह सैनी, भारत भूषण त्यागी, बी.पी. राम, कर्नल देशवाल (सेवानिवृत्त), आर.के. तोमर (सेवानिवृत्त), राजीव कुमार वर्मा, पंकज शुक्ला, विनीत कुमार, पूजा सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि तथा दोनों मंडलों के करीब 1500 किसान उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button