असमराष्ट्रीय

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गलत हरकत ‘देखते ही गोली मारने’ के दिए आदेश।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
असम : मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज शुक्रवार को राज्य के धुबरी जिले में एक समूह के सक्रिय होकर गलत हरकतें करने के बाद उनको देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं। वे हिंदूओं के मंदिरों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से सक्रिय हुआ है। इसलिए उसके खिलाफ यह सख्त आदेश जारी किया गया है। एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए एक संदेश में, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि , “हमारे मंदिरों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से धुबरी में एक विशेष समूह सक्रिय हो गया है। हमने उन्हें देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं।” एक्स पर एक अन्य पोस्ट में, मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जिले की स्थिति का आकलन करने के लिए शुक्रवार को धुबरी का दौरा किया और यदि आवश्यक हुआ, तो फिर से दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने धुबरी के निवासियों से सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा, “असम सरकार आपके साथ है। मुख्यमंत्री सरमा ने अपने पोस्ट में लिखा, “मैंने धुबरी के लोगों को आश्वासन दिया कि किसी को भी डर में रहने की जरूरत नहीं है। सरकार उनके साथ हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button