मेरठ

बाल श्रम उन्मूलन विषय पर जागरूकता एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कार्यालय उप श्रमायुक्त में बाल श्रम उन्मूलन विषय पर जागरूकता एवं विचार गोष्ठी का आयोजन श्रम विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कैलाश सत्यार्थी मिशन, चाईल्ड लाईन, सारथी सोशल वेलफेयर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

उक्त गोष्ठी में बाल श्रम उन्मूलन के लिए कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं, श्रम विभाग के अधिकारियों, श्रमिक संगठन के पदाधिकारी, विद्वान अधिवक्ताओं, औद्योगिक प्रतिष्ठान के सेवायोजकों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा जनपद में बाल श्रम के प्रतिषेध एवं उन्मूलन हेतु अपने-अपने विचार रखे गए। गोष्ठी में श्रम विभाग के अधिकारी अवधेश कुमार वर्मा, स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से अनीता राणा प्रेसीडेन्ट जनहित फाण्डेशन, अजय कुमार समन्वयक, चाईल्ड हेल्प लाईन, कल्पना पाण्डेय सारथी सोशल वैल्फेयर, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश कुमार वर्मा, तेजेन्द्र कुमार, नवीन कुमार, कामरेड रणजीत वर्मा आदि द्वारा बाल श्रम के उन्मूलन के विषय में जनपद की वर्तमान परिस्थितियों एवं श्रम विभाग द्वारा की जा रहीं कार्यवाही के बारे में अपने विचार रखे। कार्यशाला/गोष्ठी में सभी उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों, जनसामान्य, अधिकारियों, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्यों/पदाधिकारियों द्वारा एक स्वर में जनपद मेरठ में बाल श्रम समाप्त किए जाने का संकल्प लिया गया। साथ ही गोष्ठी के उपरान्त नगर में बेगमपुल क्षेत्र में जनजागरण रैली निकाली गई तथा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button