अमरोहा
हसनपुर में बारिश से मौसम सुहाना
40 डिग्री से ज्यादा तापमान के बाद से मिली राहत, किसानों को भी फायदा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : बुधवार की सुबह हसनपुर में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। पिछले कुछ हफ्तों से शहर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था। कई बार यह 42-43 डिग्री तक पहुंच गया था।बुधवार सुबह आसमान में काले बादल छाए। बिजली कड़कने के साथ बारिश शुरू हुई।
तापमान में भारी गिरावट
देखते ही देखते हल्की फुहारें तेज बारिश में बदल गईं। बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। गर्मी के कारण लोग घरों में दुबके हुए थे। सड़कों पर दिन के समय सन्नाटा पसरा रहता था। कूलर-एसी भी गर्मी से राहत देने में नाकाम थे। बारिश शुरू होते ही लोगों के चेहरों पर खुशी छा गई।
बच्चे और युवा घरों से निकलकर बारिश में भीगने लगे। कई लोगों ने बालकानियों और छतों से बारिश का आनंद लिया। यह बारिश किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित हुई है। इससे सूखी जमीन को पानी मिला है। आने वाली फसलों के लिए भी यह अच्छा संकेत है। हालांकि, तेज बारिश के कारण शहर के कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ