गोड्डा

अनुशासनहीनता के आरोप में दीपक मंडल आजसू पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
महागमा : आजसू पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी के केंद्रीय सचिव दीपक मंडल को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह निर्णय पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर लिया गया है।आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार महतो द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दीपक मंडल पर पिछले कई महीनों से पार्टी नेतृत्व के खिलाफ काम करने की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की जांच के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने दीपक मंडल को सभी पदों से बर्खास्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह निर्णय पार्टी की अनुशासन समिति की सिफारिश और केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर लिया गया है। यह कदम पार्टी की अनुशासनात्मक व्यवस्था को मजबूत करने और संगठनात्मक शुचिता बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button