साहेबगंज

मंत्री व डीसी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया होंसला, एसपी ने विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

Minister and DC encouraged the players, SP rewarded the winning players

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। जामताड़ा जिला एथलेटिक्स संघ एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में 14 एवं 15 जून को जामताड़ा स्टेडियम जामताड़ा में संपन्न 2री झारखंड राज्य सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के एथलीटों ने झारखंड अपना दबदबा कायम करते हुए पहली बार बालक अंडर 16 में विजेता एवं बालिका अंडर 16 में उपविजेता का खिताब जीता। ज्ञात हो 29 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम के सभी सदस्यों का उपायुक्त श्री हेमंत सती ने अपने गोपनीय कार्यालय में मुलाकात कर हौसला बढ़ाया था। वही स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जिले के उदयमान एथलीट संतोष मुर्मू का हौंसला बढ़ाया। साथ ही विजेता खिलाड़ियों को जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने पुरस्कृत किया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button