गोड्डा

बीते वर्ष में रक्तदान करने वाले संस्थाओं को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : जिला स्वास्थ्य समिति गोड्डा के तत्वाधान में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आईएमए गोड्डा में वर्ष 2024 में रक्तदान करने वाले संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा, बैद्यनाथ उरांव, सिविल सर्जन गोड्डा डॉ० अनंत कुमार झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा चंद्रशेखर आजाद सहित अन्य गणमान्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा के द्वारा बताया गया यह प्रयास न केवल चिकित्सा सेवा की दिशा में एक उदाहरण है, बल्कि यह समाज सेवा की सच्ची भावना को दर्शाता है। उन्होंने गोड्डा जिले में सभी जागरूक नागरिकों, युवा वर्ग, सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों से अपील की है कि वे इस मानवीय कार्य में भाग लें। कहा कि आपके एक यूनिट रक्त से किसी को जीवनदान मिल सकता है। उक्त कार्यक्रम के दौरान जिले के 14 संस्थाओं को सम्मानित किया गया। जिन्होंने 2024 में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित कर अपनी अहम भूमिका निभाई थी। जिसमें लायंस क्लब गोड्डा, एग्रीकल्चर कॉलेज गोड्डा, अदाणी पावर लिमिटेड गोड्डा, रंगीला क्लब धमनी, सीएचसी मेहरमा, आईटीआई कॉलेज सिकटिया, सीएचसी पोड़ैयाहाट, आरएचसी परसपानी, बजरंगबली सेवा समिति पोड़ैयाहाट, सीएचसी पथरगामा सहित अन्य लोगों के द्वारा रक्तदान कर आयोजित कर रक्त उपलब्ध कराया गया था।
वहीं रक्तदान के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसे अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो शहर के विभिन्न मोहल्लों तक चलाया गया। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी गोड्डा के द्वारा 13 यूनिट एवं टेरी मीनिंग प्राइवेट लिमिटेड गोड्डा के द्वारा 19 यूनिट रक्त दान किया गया।
मौके पर सिविल सर्जन डॉ० अनंत कुमार झा, डिस्ट्रिक्ट सुप्रिटेंडेंट डॉ० अरविंद कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ० आकाश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी पथरगामा डॉ० मोहन पासवान, चिकित्सा पदाधिकारी महागामा डॉ० मोहम्मद खालिद अंजुम, चिकित्सा पदाधिकारी पोड़ाहाट डॉ० रमेश कुमार, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर,  डॉ० धर्मेंद्र कुमार अदाणी पावर, समाजसेवी सुरजीत झा एवं अराधना कुमारी, रीना कुमारी, शहरी सहिया सुजाता कुमारी, प्रेमलता कुमारी, गीता कुमारी,  एलटी मिलन कुमार नाग,  शाहिद सिद्दीकी, अबुल कलाम आजाद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मीगण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button