अमरोहा
पेयजल टंकी के ऑपरेटर पर पानी रोकने का आरोप हसनपुर में ग्रामीणों ने एसडीएम को लिखा पत्र कार्रवाई की मांग की

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हसनपुर : नूरपुर खुर्द गांव में शुद्ध पेयजल योजना के तहत बनाई गई टंकी के ऑपरेटर पर ग्रामीणों ने पानी की आपूर्ति रोकने का आरोप लगाया है ग्रामीणों ने इस मामले में उप जिला अधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है
टंकी के निर्माण के बाद दो ऑपरेटर को इसकी देखभाल के लिए नियुक्त किया गया था शुरुआत में दोनों ने टंकी का संचालन ठीक से किया और ग्रामीणों को साफ पानी मिलता रहा कुछ समय बाद उन्होंने पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी
जब ग्रामीण टंकी का पानी चालू करवाने के लिए जाते हैं तो ऑपरेटर कोई ना कोई बहाना बना देते हैं ग्रामीणों के अनुसार जब वे पानी की आपूर्ति सुचारु करने की मांग करते हैं तो ऑपरेटर गाली गलौज पर उतर आते हैं
इस मुद्दे को लेकर योगेंद्र कुमार रामपाल सिंह गंगादास सुरेंद्र कुमार देवेंद्र पुष्पेंद्र कुमार सत्येंद्र सिंह टेकचंद कमलेश जीवेश और जयप्रकाश सहित कई ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया उन्होंने मामले की जांच कर पानी की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है


