बरेली

योगाभ्यास के साथ योग सप्ताह का आरंभ, पदयात्रा भी निकाली गई

नेशनल प्रेस टाइम ,ब्यूरो
बरेली। गांधी उद्यान में रविवार को ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद छत्रपाल गंगवार, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने किया। इस मौके पर लोगों को जागरूक करने के लिए पदयात्रा निकाली गई। योग सप्ताह का उद्घाटन करते हुए सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए योग आवश्यक हैं जो हमें विरासत में मिला हैं। सभी को अपने जीवन में योग को दिनचर्या का अंग मान लेना चाहिए, हम स्वस्थ होगें तभी विकास कर पायेगें और देश आगे बढ़ेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राचीन भारत में जब चिकित्सा की आज जैसी सुविधायें नहीं थी तब लोग यौगिक क्रियाओं से ही स्वस्थ रहते थे। हमें स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना ही होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए योग करना आवश्यक है। कार्यकम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर अभिषेक सिंह, क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉक्टर मो. अब्बास अली खान, प्रतिपाल सिंह, कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर अजय पाल सिंह, डॉक्टर बृज भूषण, डॉक्टर संजीव कुमार, डॉक्टर तपिश माहेश्वरी, विवेक कुमार मिश्रा, डॉक्टर अमरीश अवस्थी, डॉक्टर मनोज कुमार, डॉक्टर विश्वजीत कुमार त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button