मेरठ

रोहन उर्फ कालू रामनगरिया के गैंग के 25 हजारी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मेरठ। रोहन उर्फ कालू रामनगरिया के गैंग के बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पर ₹25,000 का इनाम घोषित था और वह फरार चल रहा था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सिविल लाईन व स्वाट टीम नगर की संयुक्त कार्यवाही में यह सफलता मिली। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व एक मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद की गई।
सिविल लाइन व स्वाट टीम नगर पुलिस द्वारा यादगारपुर चैक पोस्ट पर सघन चैकिंग की जा रही थी, तभी एक बिना नम्बर की मोटरसाईकिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखायी दिया, जिसे पुलिस द्वारा चैकिंग के उद्देश्य से रोकने का इशारा किया गया, परन्तु वह नहीं रूका तथा मोटरसाईकिल को तेज रफ्तार से भगा दिया, जिसका पुलिस द्वारा पीछा किया गया, जो यादगारपुर से कुछ दूरी पर नाले के किनारे फिसलकर गिर गया। खुद को घिरता देख जिसके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में आत्मरक्षार्थ अभियुक्त पर फायरिंग की गयी, जिससे वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर प्रार्थमिक उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आशीष पुत्र कमलवीर निवासी ग्राम लालपुर थाना खरखौदा के रूप में हुई है। यह पूर्व से वांछित चल रहा था।
उल्लेखनीय है कि आशीष को पुलिस द्वारा पकड़ने के काफी प्रयास किये जा रहे थे, जो पुलिस की पकड से लगातार फरार रहा था। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आशीष उपरोक्त के नाम 25000/- रुपए का इनाम घोषित कर जिला स्वाट टीम व थाना सिविल लाइन पुलिस को घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आदेश-निर्देश दिये गये थे, जिसके फलस्वरूप चैकिंग अभियान, मोबाइल सर्विलांस एवं मुखबिरों की सूचना की मदद से आशीष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ से पता चला कि आशीष जनपद मेरठ के जिला कारागार में निरुद्ध रोहन उर्फ कालू रामनगरिया के गैंग में कार्य करता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button