ललितपुर

युवा ब्राह्मण महा मण्डल के अध्यक्ष बने पं अजय पाण्डेय ,कोषाध्यक्ष पद संभाला पं पीयूष शुक्ला ने ,

सर्व सहमति से सभी पद हुये निर्विरोध निर्वाचित, 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 ललितपुर :  महरौनी युवा ब्राह्मण महा मण्डल विधान क्षेत्र महरौनी का निर्वाचन बिगत दिवस रविवार 15 जून को कस्वा महरौनी के  बाजपेयी मैरिज गार्डन टीकमगढ़ रोड महरौनी प्रांगण में चुनाव समिति की उपस्थिति में संपन्न कराया गया।जिसमें सर्व सहमति से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन शान्ति पूर्वक संपन्न हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा ब्राह्मण महा मण्डल में अध्यक्ष महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन होना प्रस्तावित था। जिसको लेकर भी युवा वर्ग काफी उत्साहित था। रविवार को  जब नामांकन फार्म लेने व जमा करने का वक्त आया तो वैसे तो अध्यक्ष पद के लिये 3 प्रत्याशियों का रूख नामांकन करने हेतु दिखाई दिया। लेकिन आपसी बातचीत में निर्णय यह निकला कि सिर्फ एक ही नामांकन पं अजय कुमार पाण्डेय द्वारा दाखिल किया गया। शेष अन्य प्रत्याशियों ने अजय पाण्डेय के पक्ष में सहमति जताई। तो वही महामंत्री पद व कोषाध्यक्ष पद को लेकर युवाओं में जो सहमति बनी उसकी पूरे सदन ने तालियां बजाकर भूरी भूरी प्रशंसा की।सर्व सहमति से पं प्रभाकर मिश्रा महामंत्री व पं पीयूष शुक्ला को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी। जिसपर सभी ने सहमति जाहिर की। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर मिठाईयां खिलाई गयी। और शुभकामनाएं व बधाईयों दी गयी।
इस मौके पर पं पुष्पेंद्र पटैरिया,प्रेमशंकर तिवारी,ब्रजेश चौबे, देवेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र नायक, संजय भोंडेले, आनंद त्रिपाठी, निशु दुबे, ऋषि तिवारी, धर्मेंद्र विदुआ, बृजेश तिवारी ,राजीव लिटोरिया, मुकेश दीक्षित,अवधेश नायक,शशिकांत तिवारी,  जितेंद्र पालीवाल, महेश पटेरिया, विवेक दीक्षित,शिवम कौशिक,भोले तिवारी,पुरुषोत्तम चौबे,आदर्श रावत, आशुतोष दीक्षित,आयुष तिवारी,अखिलेश तिवारी,सुनील दुबे,अवधेश तिवारी, हरीश कौशिक आदि अनेक युवा विप्रजन उपस्थित रहे।आयोजन का संचालन पं सूर्यकांत त्रिपाठी ने किया और आभार प्रेम शंकर तिवारी ने व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button