धनबाद

महुदा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला एवं बालू कारोबार का धंधा थमने का नाम नहीं

There is no sign of stopping the illegal coal and sand business in Mahuda police station area

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। महुदा थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। अवैध कोयला भंडारण कर एक सुनसान जगह पर रखा हुआ देखा जा रहा है। महुदा थाना क्षेत्र में एनजीटी के आदेश का धज्जियां उड़ाई जा रही है। अवैध बालू खनन कर कई इलाकों में की जा रही सप्लाई। महुदा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व ही अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ बंगाल एटीएम की टीम ने किया था। नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (एन जी टी) के सख्त आदेशों के बावजूद महुदा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन धड़ल्ले से जारी है। डोंगा घाट और तेलमचों घाट सहित अन्य कई घाटों से रात के अंधेरे में बालू चोरी कर ट्रैक्टरों के जरिए बोकारो-धनबाद मुख्य मार्ग से ले जाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह अवैध बालू कपूरिया, सिजुआ, कतरास, सोनरडीह और धर्माबांधा , मधुबन जैसे क्षेत्रों में खपाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता और खनन माफियाओं की साठगांठ से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे अवैध खनन को बढ़ावा मिल रहा है। एनजीटी द्वारा पारित आदेशों के अनुसार किसी भी तरह का अवैध खनन दंडनीय अपराध है, फिर भी क्षेत्र में खुलेआम इसका उल्लंघन हो रहा है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस पर संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button