बरेली

राष्ट्रीय जन्मजात दोष जागरुकता अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल बरेली में कार्यक्रम का आयोजन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष सारस्वत ने बताया कि क्लब फुट एक जन्म जात दोष है जो कि 800 जन्मों पर कोई एक बच्चा बाइलेटरल या यूनिलेटरल दोष के साथ पैदा होता है , क्लब फुट उपचार योग्य है यदि इसका इलाज जितना जल्दी हो सके उतना जल्द किया जाए l
ऐसे बच्चों को कास्ट, टेनोटाॅमी तथा ब्रेसिंग द्वारा पूरा इलाज किया जाता है l
प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि अनुष्का फाउंडेशन फॉर एलिमीनेटिंग क्लब फुट राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के साथ मिलकर काम कर रही है lअनुष्का फाउंडेशन क्लबफुट से पीड़ित बच्चों का मुफ्त इलाज कर रही है ऐसे बच्चों का इलाज प्रत्येक बुधवार को किया जाता है l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button