जालौन

एबीवीपी ने अवैध कॉलेजों के खिलाफ खोला मोर्चा, कोतवाली में दी शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

जालौन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने जालौन शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे कॉलेजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि शहर की एक दुकान में बिना किसी अधिकृत अनुमति और शैक्षणिक मानकों के उल्लंघन के साथ पांच कॉलेजों के ऑफिस अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन कॉलेजों द्वारा छात्रों की मार्कशीट जमा कर उनसे अवैध वसूली की जा रही है और उन्हें ब्लैकमेल तक किया जा रहा है। इतना ही नहीं, जब परिषद के कार्यकर्ता इन गड़बड़ियों की शिकायत लेकर पहुंचे, तो ऑफिस में मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट भी की।

इस पूरे मामले को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता उरई कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिषद ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शहर में अवैध रूप से चल रहे ऐसे सभी कॉलेजों की जांच कर तुरंत कार्यवाही की जाए।

इस प्रकरण के सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button