अमरोहा
अमरोहा कार बाइक की टक्कर युवक की मौत पत्नी को ससुराल छोड़कर लौट रहा था डॉक्टर ने मृत किया घोषित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : रहरा थाना में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत गई घटना अलीगढ़ मार्ग पर छपना गांव के पास हुई युवक अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर वापस लौट रहा था थाना सैद नगली गांव बहांपुर निवासी रिंकू पुत्र महाराज सिंह का बेटा था
हायर सेंटर रेफर किया
वह अपनी पत्नी रूबी को रहरा थाना के गांव तरौली से छोड़कर लौट रहा था छपना गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके बाइक को टक्कर मार दी गंभीर रूप से घायल रिंकू को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया हायर सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
परिजनों की तहरीर पर मुकदमा
मृतक दो भाइयों में बड़ा था और खेती किसानी का काम करता था 2 साल पहले रूबी से उनकी शादी हुई थी वह अपने पीछे 7 महीने के बेटे और पत्नी को छोड़ गया है थाना अध्यक्ष कुमरेश त्यागी के अनुसार परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है दुर्घटना में शामिल वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है



