बरेली

20 जून को बालटाल के लिए रवाना होगा बाबा अमरनाथ का भंडारा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बाबा श्री अमरनाथ यात्रा आगामी तीन जुलाई से आरम्भ होगी । जिसमे श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति हर साल की तरह इस साल भी भण्डारा लेकर जा रही है। यह जानकारी उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने बताया हर साल की तरह इस साल भी शिव शक्ति सेवा समिति अपना भंडारा लेकर जा रही है। यह समिति पिछले 18 सालों से बालटाल में भंडारा लगा रही है जो इस साल भी लगेगा।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजय पाराशरी, तुषार पाराशरी और शम्स बदायुनी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान बालटाल दुमैला मे शिव भक्तों के लिए निशुल्क भंडारे का आयोजन दिनांक 3 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक बाबा अमरनाथ के आशीर्वाद से किया जाएगाl
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button