मोदीनगर

अवैध कॉलोनी की शिकायत पर भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।

मोदीनगर। अवैध कॉलोनी की शिकायत करने पर भाजपा नेता और पूर्व सभासद लोकेश कुमार ढोड़ी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में लोकेश कुमार  ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

उन्होंने बताया कि गांव रोरी में मंगलविहार कॉलोनी के पास खसरा कृषि भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस पर उन्होंने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और मुख्यमंत्री से शिकायत की, जिसके बाद मार्च माह में जीडीए ने मौके पर कार्रवाई करते हुए एक बार निर्माण को ध्वस्त भी किया था

हालांकि, ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के  बावजूद कुछ समय बाद ही अवैध निर्माण फिर से शुरू हो गया। लोकेश ढोढ़ी ने इसकी दोबारा शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री की। आरोप है कि इसके बाद कॉलोनाइज़र ने उनसे शिकायत वापस लेने को कहा, और इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button