सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन के जन्मदिन पर रक्तदान और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
उरई (जालौन)। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन के जन्मदिन पर समाजसेवा को समर्पित प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कॉलेज स्टाफ, डॉक्टरों व छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिनमें लोकेश कुशवाहा, राहुल कुमार, शैलेन्द्र पांचाल, राजीव निरंजन सहित अन्य नाम प्रमुख रहे। डॉ. निरंजन ने कहा कि रक्तदान से कई ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं और यह पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है। उन्होंने युवाओं से अधिक संख्या में आगे आने की अपील की।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी पहल करते हुए कॉलेज परिसर में नीम, पीपल, अर्जुन और गुलमोहर जैसे छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए। पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। यह आयोजन केवल जन्मदिन नहीं, बल्कि सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम में मेडिकल स्टाफ, छात्र-छात्राओं और नर्सिंग कर्मियों का विशेष सहयोग रहा।

