बागपत

गाँधी विद्यालय इंटर कॉलेज में जयंत चौधरी ने किया मिनी स्टेडियम का लोकार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बागपत। गाँधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा में केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी द्वारा उनकी सांसद निधि से निर्मित मिनी स्टेडियम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय को दो कंप्यूटर भी प्रदान किए, जिससे विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा में लाभ मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बागपत लोकसभा सांसद राजकुमार सांगवान, छपरौली विधायक अजय कुमार, खेकड़ा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नीलम धामा, राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह गठीना, विश्वास चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल यादव तथा एससी-एसटी आयोग के सदस्य नरेन्द्र खजूरी, विद्यालय प्रबंधक समिति से अलका शाह, संदीप शाह, प्रधानाचार्य उमेश कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने केंद्रीय मंत्री एवं अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि इस प्रकार के सहयोग से छात्र-छात्राओं का समग्र विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button