अमरोहा

अमरोहा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

एसपी ने 21 दरोगा समेत 35 पुलिस कर्मियों का किया तबादला, तत्काल चार्ज लेने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। एसपी ने देर रात 21 दरोगा सहित कुल 35 पुलिस कर्मियों के तैनाती स्थल बदले हैं। सभी को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के आदेश दिए गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार, थाना हसनपुर की महिला दरोगा मीनाक्षी गुप्ता को महिला थाना अमरोहा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वर्तमान महिला थाना प्रभारी दरोगा कंचन टोलिया को अपराध शाखा में भेजा गया है
अन्य प्रमुख तबादलों में हसनपुर थाने में तेनात् दारोगा अनुज कुमार को जोया चौकी का प्रभारी और दरोगा रवि कुमार को कुमराला चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सैद नगली में तैनात दरोगा पवन कुमार सिंह अतरासी चौकी के प्रभारी होंगे। दरोगा लोकेंद्र कुमार को रजबपुर में वॉच एंड वार्ड हाईवे का प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा दरोगा नरेशपाल कचहरी चौकी, नवीन भाटी शेरपुर चौकी और उमेश कुमार को रामपुर तगा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। दरोगा रामप्रकाश जल्लोपुर चौकी, मुकेश बाबू को कपासी चौकी और सुभाष चौहान को गजरौला की औद्योगिक चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
तबादला सूची में 13 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किए गए हैं। सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button