धनबाद
न्यू बाबा स्वीट्स कर्मी की जमीन पर गिर से हुई मौत
New Baba Sweets worker died after falling on the ground

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। धनबाद थाना क्षेत्र के वरटांड़ स्थित न्यू बाबा स्वीट्स शॉप में तोपचांची के मदयडीह के रहने वाले भूखन महतो 5 दिन से बतौर स्टाफ कार्यरत था। भूखन महतो उर्फ टाइगर बुधवार को अचानक नहा धोकर कपड़ा बदलने के क्रम में जमीन में गिर गया और उसकी मौत हो गई। आनन फानन में प्रतिष्ठान के मालिक पवन गुप्ता एक चिकित्सक को बुलाया और जांच करवाए, तब तक बहुत देर हो चुका था और उक्त युवक दम तोड़ चुका था। बाद में इसकी सूचना धनबाद थाना को दी गई। पुलिस अपने दल वल के साथ वहां पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमसीएच धनबाद भेजवाया। इस घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है अब पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारणो का पता चलेगा।



