बचाओ पापा, आखरी फोन कॉल के बाद बेटी की लाश मिली अस्पताल में
Save me Papa, after the last phone call, daughter's dead body was found in the hospital

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। जिले के हिलकॉलोनी में विवाहित महिला की संदिग्ध हालत में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है मृतका की पहचान लोधना हाड़ी पट्टी निवासी वीरेन हरि की पुत्री 22 वर्षीय बबली हरि के रूप में हुई है जिसकी 18 माह पूर्व हिल कॉलोनी में रोशन हाड़ी के साथ प्रेम विवाह हुआ था । बबली के पिता वीरेन हाड़ी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए धनबाद थाना में एक लिखित शिकायत दी है शिकायत में कहा गया है कि उनकी बेटी को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था बबली के ससुराल वाले पति रोशन हाड़ी सास बिकनी देवी ननद नंदोई समेत चाचा ससुर हमेशा मृतका के पिता वीरेन हाड़ी ने बताया कि रविवार सुबह 8:00 बजे बेटी ने फोन कर बताया कि पापा ससुराल वाले मुझे बहुत मार रहे हैं मेरी हालत बहुत खराब है लगता है जान से मार देंगे इसके बाद रात में दामाद रोशन हाड़ी ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है जब हम लोग सुबह अस्पताल पहुंचे तो बेटी की लाश ससुराल वाले छोड़कर फरार हो गए थे मेरी बेटी की साजिश के तहत हत्या कर दी गई है मृतका के पिता वीरेन हाड़ी ने धनबाद थाना में शिकायत देकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है धनबाद थाना पुलिस प्रशासन ने पति रोशन हाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है इस घटना के बाद मृतक आकर के मायके में मातम पसरा हुआ है और परिजन बदहवास की हालत में है गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध है और न्याय की मांग कर रहे हैं शव को सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस तरह की घटना को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज भी दहेज लॉभीयों के द्वारा बहूवो को जलाने की प्रथा गई नहीं है।



