अंतरराष्ट्रीय

समस्याओं का समाधान युद्ध के मैदान से नहीं आ सकता: क्रोएशिया से प्रधानमंत्री मोदी।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत और क्रोएशिया इस बात पर सहमत हैं कि चाहे यूरोप हो या एशिया, समस्याओं का समाधान युद्ध के मैदानों से नहीं निकल सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि बातचीत और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है। क्रोएशिया के अपने समकक्ष आंद्रेज प्लेंकोविक के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद मीडिया को जारी एक संयुक्त बयान में मोदी ने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक योजना बनाई जाएगी। मोदी ने कहा कि उन्होंने और क्रोएशिया के उनके समकक्ष ने द्विपक्षीय संबंधों को ‘‘तीन गुना’’ गति देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा,हम इस बात पर सहमत हैं कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। आतंकवाद लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली ताकतों के लिए दुश्मन के समान है। हम इस बात पर सहमत हैं कि चाहे यूरोप हो या एशिया, समस्याओं का समाधान युद्ध के मैदानों से नहीं पाया जा सकता है और बातचीत एवं कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है। उनकी यह टिप्पणी पश्चिम एशिया में इजराइल और ईरान के बीच सैन्य टकराव बढ़ने के कारण उत्पन्न स्थिति के बीच आई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button