बरेली

मोर्टार सेल मिलने पर मची खलबली

बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रेल लाइन के किनारे मिट्टी डालते समय सेना का मोर्टार सेल मिला है। सूचना पर पुलिस और सेना की यूनिट मौके पर पहुंच गई। मोर्टार सेल को सेना के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया है। मामले में जांच की जा रही है। छानबीन की जा रही है कि मोर्टार सेल यहां तक कैसे पहुंचा। रेल लाइन से कुछ दूरी पर ही सैन्य क्षेत्र भी है।
सेना का बम स्क्वायड भी मौके पर आ गया। बम निरोधक दस्ते ने मोर्टार सेल को निष्क्रिय कर दिया।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रेल लाइन के पास मिट्टी डाले जाते समय मोर्टार सेल मिला है जिसे बम निरोधक दस्ते में निष्क्रिय कर दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button