सिंगरौली
आकाशीय बिजली से दो बच्चियों की मौत, कुआं में गिरने से एक किशोरी की हुई मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सिंगरौली। सरई थाना अन्तर्गत निवास पुलिस चौकी क्षेत्र के महुआ गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर तेज गरज चमक के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ,इस बीच आम चुनने के लिए दोनों बच्चियां आई थी,पूनम साहू पिता रती लाल साहू उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम महुआ गांव पुलिस चौकी निवास थाना सरई जिला सिंगरौली बताया गया है,साथ में अपने मामा के यहां आईं बच्ची जिसका नाम ऊषा साहू पिता मनीष कुमार साहू उम्र 9 वर्ष हाल मुकाम सेंदूरा थाना मड़वास जिला सीधी की है साथ में वो भी आम चुनने के लिए गई थी जो आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों बच्चियों की मौका पर मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
निवास पुलिस चौकी क्षेत्र ग्राम पंचायत भरसेडी करवाही टोला में 17/06/25 को सुबह 10:30 बजे के आस पास कुआं में पानी भरने गई थी जहां पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बताया गया कि पैर फिसलने कुआं में गिर गई जहां बच्ची की मौत हो गई। मृतक रामरति साहू पिता जनकलाल साहू करवाही टोला थाना सरई जिला सिंगरौली (मप्र) है। मौके स्थल पर पहुंची निवास पुलिस पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



