सिंगरौली
निवास बाजार में अनियंत्रित हाईवा ने पोल में मारी ठोकर, दूकानों के टूटें शटर
तेज रफ्तार का कहर,नहीं लग पा रहा लगाम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । सरई थाना अंतर्गत पुलिस चौकी निवास क्षेत्र मेन बाजार निवास में दरमियानी रात लगभग 1 वजे के आसपास की घटना बताई जा रही है। दरअसल मामला निवास बाजार की है जहां गाड़ीयां नो एंट्री के बाद जब खुलती तो आंधी तूफान की तरह दौड़ती नज़र आती है, जहां तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा,आज दरमियानी रात में एक ट्रक हाईवा ने जो गाड़ी नम्बर MP66H1485 है जो निवास बाजार दूकान के सामने लगे टीन सेट एवं दूकान के शटर आलमारी को तोड़ते हुए मेन लाइट के खम्भे से जा टकराईं, जहां जान माल की नुकसान नहीं हुआ,किन्तु खम्भा व दूकानों को नुक्सान पहुंचाया है। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस चौकी निवास को मिला जहां दलवल के साथ पुलिस मौके स्थल पर पहुंची, ट्रक को अपनें क़ब्ज़े में लेते हुए चौकी निवास में खड़ा कराया गया। वहीं दूकान दारों का कहना है कि हमारा जो नुकसान हुआ है उसका भरपाई ट्रक मालिक करे या हमारी दूकान बनवा दें। हालांकि पूरे मामले की जांच में जुटी है निवास पुलिस।




