अमरोहा

डींगरा बिजली घर की क्षमता वृद्धि को लेकर धरना समाप्त

किसानों को निर्वाध आपूर्ति का मिला आश्वासन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा :  डींगरा बिजली घर की क्षमता वृद्धि की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (असली) के नेतृत्व में बुधवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। किसानों की मांग थी कि जब तक बिजली घर की क्षमता नहीं बढ़ती, तब तक सिंचाई के लिए उन्हें निर्बाध विद्युत आपूर्ति दी जाए।
धरना स्थल पर अधिशासी अभियंता गजरौला और उपखंड अधिकारी धनौरा राजन कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही डींगरा बिजली घर की क्षमता वृद्धि की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
भाकियू (असली) के जिला प्रवक्ता नरेश कुमार ने शर्त रखी कि जब तक क्षमता नहीं बढ़ती, तब तक किसानों को सिंचाई के लिए बिना बाधा बिजली मिलनी चाहिए। इस पर अधिशासी अभियंता ने अमरोहा ट्रांसमिशन 132 केवी से निर्वाध आपूर्ति के लिए एक पत्र जारी किया, जिसे देखकर किसानों ने सहमति जताई और अनिश्चितकालीन धरना फिलहाल स्थगित कर दिया।
मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने जानकारी दी कि 21 जून से 23 जून तक हरिद्वार में संगठन का चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 24 जून को मासिक पंचायत होगी और यदि उस समय तक समाधान नहीं हुआ, तो पुनः अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button