धनबाद जिले के कतरास में विदेशी शराब दुकान पर ओवरचार्जिंग को लेकर विवाद, जनता त्रस्त – प्रशासन मौन
Dispute over overcharging at foreign liquor shop in Katras of Dhanbad district, public distressed - administration silent
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। कतरास थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुराने पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक विदेशी शराब दुकान में ओवरचार्जिंग को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच तीखी बहस हो गई। यह घटना कोई नई नहीं , धनबाद जिले के कई शराब दुकानों में शराब की बोतल पर छपे अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक कीमत वसूली की जा रही है। झारखण्ड सरकार के उत्पाद विभाग द्वारा अधिकृत इन दुकानों में खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है। प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत वसूलना कानूनन अपराध है, फिर भी जिला प्रशासन की चुप्पी और कार्रवाई न होने से शराब विक्रेताओं का मनोबल बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब ग्राहक अधिक दामों का विरोध करते हैं, तो अक्सर बहस, नोकझोंक और कभी-कभी मारपीट की नौबत आ जाती है। लेकिन जब मामला थाने तक पहुंचता है, तो पुलिस ग्राहक को ही डरा-धमकाकर लौटा देती है। इससे विक्रेताओं को संरक्षण मिलने का संकेत मिलता है। यह स्थिति केवल कतरास की नहीं, बल्कि पूरे धनबाद जिले में देखी जा रही है। आए दिन ऐसी खबरें सामने आती हैं, लेकिन प्रशासन और उत्पाद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिला प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाने, ओवरचार्जिंग की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने, दोषी दुकानदारों पर तत्काल कार्रवाई करने समेत नियमित औचक निरीक्षण करने की मांग की जा रही है। ताकि कानून का पालन सुनिश्चित किया जा सके।



