
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : परिवार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया गया है। इस अभियान के चौथे दिन तक पारिवारिक विवाद से संबंधित आठ मामले का निष्पादन किया गया। अभियान के पहले दिन तीन मामला, दूसरे व तीसरे दिन एक-एक मामले जबकि चौथे दिन तीन मामले का निपटारा हुआ। यह विशेष मध्यस्थता अभियान 16 जून से शुरू हुई जो 20 जून तक जारी रहेगा। परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि मामले के त्वरित निष्पादन को लेकर झालसा के निर्देश पर समय- समय पर विशेष अभियान चलाया जाता है। इसमें अधिक से अधिक मामले का निष्पादन कराया जाता है। मध्यस्थ के रूप में कुंदन कुमार ठाकुर, उग्रेश झा, जितेन्द्र दुबे, नूतन तिवारी, शादिक अहमद, धर्मेन्द्र नारायण, राजकुमार घोष, रीना डे, अजय कुमार साह, दिलीप कुमार झा, प्रदीप कुमार साह, श्वांति रानी, असलम, गौरी प्रिया, अनंत नारायण दुबे, अफसर हसनैन, शादिक अहमद आदि मामले का निष्पादन कर रहे हैं।



