जामताड़ा में गतका एसोसिएशन का गठन, दीपक दुबे मुख्य संरक्षक नियुक्त
Gatka Association formed in Jamtara, Deepak Dubey appointed chief patron

सिराज अंसारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो। जामताड़ा। स्थानीय माय छोटा प्ले स्कूल परिसर में जामताड़ा जिला गतका एसोसिएशन का विधिवत गठन किया गया। बैठक में पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खिलाड़ी दीपक दुबे को सर्वसम्मति से संरक्षक बनाया गया। नवगठित समिति में मधुसूदन दास अध्यक्ष, सुनील सिंह और पूजा गुप्ता उपाध्यक्ष, सोनू कुमारी मल्लिक सचिव, राहुल सिंह व रितु गौराय संयुक्त सचिव, सूरज कुमार पासवान कोषाध्यक्ष बनाए गये। कार्यकारिणी में भास्कर चांद, सोमनाथ दत्ता, शांतनु सेन, सुभदीप सरकार व प्रकाश यादव शामिल हैं। दीपक दुबे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गतका एक पारंपरिक भारतीय सिख मार्शल आर्ट है, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। यह खेल खेलो इंडिया, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम, नेशनल स्कूल गेम्स में शामिल हो चुका है। उन्होंने बताया कि झारखण्ड सरकार भी गतका खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है, और राष्ट्रीय पदक विजेताओं को 8–10 लाख रुपये तक का कैश अवार्ड दे रही है। जामताड़ा की प्राची गुप्ता ने 68वें स्कूल गेम्स, नई दिल्ली में कांस्य पदक जीतकर जिले को पहला पदक दिलाया है।


