जामताड़ा के सुदामी देवी लापता, रो-रो कर बेहाल हैं बच्चे, जानकारी देने पर दी जायेगी ₹15,000 इनाम
Jamtara's Sudami Devi missing, children are crying inconsolably, ₹15,000 reward will be given for providing information

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। जिले के करमाटांड थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामपुर माधोपुर गांव निवासी सुदमी देवी, पति बिनोद मंडल, 10 जून मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे घर से निकलने के बाद से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, सुदामी देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और इसी हालत में वे घर से बाहर निकल गई थीं। लापता होने के समय उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी। पति बिनोद मंडल गुजरात में मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। वे बेहद गरीब हैं और अब बच्चों की देखभाल को लेकर बेहद चिंतित हैं। तीन छोटे-छोटे बच्चों (दो बेटी, एक बेटा) की हालत मां के बिना रो-रो कर बेहाल हो गई है। पूरे गांव में मातम जैसा माहौल है। परिजनों ने थाने में सूचना दी है और आम लोगों से सहयोग की अपील की है। परिवार के ही सदस्य टिंकू मंडल ने बताया कि जो भी व्यक्ति सुदामी देवी की जानकारी देगा या उन्हें सुरक्षित वापस लाने में मदद करेगा, उसे ₹15,000 का इनाम दिया जायेगा। साथ ही उल्लेखनीय दूरभाष संख्या (1) बिनोद मंडल- 9661384614, (2) रमेश मंडल- 7759012165, (3) टिंकू मंडल – 7903145245 पर जानकारी साझा की जा सकती है। अगर किसी को सुदामी देवी के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो कृपया तुरन्त ऊपर दिए गए नंबरों पर संपर्क करें या नजदीकी थाना को सूचित करे। आपकी एक जानकारी इस परिवार के लिए उम्मीद बन सकती है।



