जन समस्याओं को लेकर झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
JMM delegation met the Deputy Commissioner regarding public problems and submitted a memorandum

सिराज अंसारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो। जामताड़ा। जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त रवि आनंद से मिला। जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को गुलदस्ता देकर स्वागत किया और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल संकट, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और रोजगार जैसी समस्याओं पर चर्चा करते हुए त्वरित समाधान की मांग की। उपायुक्त ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मुलाकात में अशोक मंडल, सगीर खान, कमल टुडू, रहीम अंसारी, परेश मुर्मू, इस्माइल अंसारी, विजय राउत और मोहम्मद आबुल अंसारी भी शामिल रहे। जनहित में की गई इस पहल को जनता और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।


