अमेठी

व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित।

सर्राफा दुकानों में चोरी का किया था खुलासा।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

अमेठी।अमेठी समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सर्राफा व्यवसायियों के यहां चोरी करने वाले शातिर चोर को इन्हौना पुलिस और एसओजी टीम ने गिरफ्तार किया है। इस सफलता के लिए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने एसपी अपर्णा रजत कौशिक को प्रसंशा पत्र और अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह को गणेश प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी कई समस्याएं भी रखीं। व्यापारियों ने कस्बों में होने वाली पुलिस चेकिंग से होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाया। एसपी ने आश्वासन दिया कि चेकिंग के दौरान किसी व्यापारी को परेशान नहीं किया जाएगा।

ई-रिक्शा चालकों के चालान को लेकर भी चर्चा हुई। एसपी ने सामान्य चालान करने का आश्वासन दिया, जिससे चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। व्यापारियों ने मुंशीगंज थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर होने वाले हादसों का मुद्दा भी उठाया। व्यापार मंडल ने चौराहे पर पुलिस बूथ बनाने का प्रस्ताव रखा और इसका खर्च वहन करने की सहमति दी।
कार्यक्रम में सुशील जायसवाल, राकेश लोहिया, चित्रांशु जायसवाल, मोनू सोनी, दुर्गेश सोनी, रामजी अग्रहरि, सोनू कसौधन सतीश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button