अमरोहा

कार और बाइक की टक्कर से शुरू हुआ विवाद

दो समुदायों में तनाव, बजरंग दल का थाने में धरना; निष्पक्ष जांच की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : नौगावां सादात थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है। एक दिन पहले मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति की कार की हिंदू समुदाय के युवकों की बाइक से टक्कर हो गई थी।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुस्लिम समुदाय ने दलित समाज पर मारपीट का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष ने घर में तोड़फोड़ और आगजनी का आरोप लगाया है। पुलिस ने दलित समाज के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल के जिलाध्यक्ष कुशल चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित समाज को डराया जा रहा है। बजरंग दल ने दलित समाज की ओर से भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button