खैरथल
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरथल में किया जाएगा मुख्य कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा । अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:00 बजे से की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लाइव जुड़कर आमजन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संदेश देगें।
जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर पांच स्थलों पर योगाभ्यास किया जाएगा, जिसमें मुख्य कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरथल में किया जाएगा। इसके साथ ही जिला स्तर पर चार अन्य जगह पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरथल, लक्ष्मीनारायण मन्दिर, सभा स्थल, पुरानी अनाज मण्डी, खैरथल, आनन्द वन, ब्रह्माकुमारीज, मातौर रोड, खैरथल, हनुमान पहाडी मन्दिर स्थित पार्क, खैरथल पर भी योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला स्तर योगाभ्यास के साथ-साथ ब्लॉक, ग्राम पंचायत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में भी योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक आमजन के जुड़ने की अपील कि।


