अमेठी

जू०हा०शि०संघ अमेठी इकाई का त्रिवार्षिक अधिवेशन और चुनाव हुआ संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की अमेठी इकाई का त्रिवार्षिक अधिवेशन और चुनाव कम्पोजिट विद्यालय अमेठी में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में शिक्षक समस्याओं पर विचार-विमर्श के साथ बेसिक शिक्षा विभाग की मौजूदा स्थिति और सरकार के दृष्टिकोण पर विस्तार से संवाद हुआ। अवधेश प्रताप सिंह को अध्यक्ष,मो तहसीन को मंत्री और विनोद सोनी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। सभी पदों पर एकल नामांकन होने से पूरी ब्लाक कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई है।
अधिवेशन की शुरुआत मां वाणी के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलन और जिला उपाध्यक्ष मीरा गुप्ता की ओर से प्रस्तुत वाणी वंदना के साथ हुई। शैलेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, मीरा, राकेश तिवारी, मंजूलता,भरत सोनी आदि ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
पर्यवेक्षक के रूप में जिला उपाध्यक्ष संजीव भारती और रमेश चौहान ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराया।
जूनियर हॉई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अब्दुल रसीद ने स्कूलों के मर्जर करने के सरकार के फैसले को बेसिक शिक्षा विभाग को समाप्त करने और निजी स्कूलों को बढ़ावा देने के लिए एक असफल साजिश बताया और कहा कि शिक्षक स्कूलों को मर्ज करने के सम्बन्ध में किसी भी तरह का सहमति पत्र न दें। यदि सरकार कोई शासनादेश जारी करती है तो संगठन आर टी ई के प्रावधानों के विरोध वाले आदेश के विपरीत हाईकोर्ट जाने की पूरी तैयारी में है।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी -एक नजर
अध्यक्ष -अवधेश‌ प्रताप सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष -, लीलावती, अनिरुद्ध यादव
उपाध्यक्ष -, शैलेन्द्र प्रताप सिंह,सुमन शुक्ल
मंत्री,-,मो‌ तहसीन खां
कोषाध्यक्ष -विनोद सोनी
संयुक्त मंत्री -जय प्रकाश, कोमल गुप्ता,सुमन मिश्र
आडीटर,-पवन तिवारी
लेखाकार -, अरूणा त्रिपाठी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button