बरेली
कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में कांवड़ यात्रा के संबंध में बैठक हुई संपन्न । बैठक में उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि श्रावण मास में समस्त मंदिरों में विद्युत की व्यवस्था उचित रखी जाए । बैठक मे उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए की मंदिर परिसर के आस पास साफ – सफाई तथा पीने के पानी की सुविधा उचित रखी जाए । उन्होंने पुलिसअधीक्षक नगर से अनुरोध किया गया कि समस्त मंदिरों में पुलिस फोर्स की व्यवस्था उचित रखी जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए । बैठक में उन्होंने नागरिक सुरक्षा को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के प्रवेश तथा निकासी द्वार में सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स को तैनात किया जाए । श्रावण मास में मांस तथा मदिरा को खुले में ना बेचा जाए जिससे किसी की आस्था में व्यवधान उत्पन्न हो । बैठक में उन्होंने कहा कि समस्त मंदिरों में सीसीटीवी कैमरा द्वारा निगरानी की जाए तथा इसकी ऑडियो तथा वीडियो सुरक्षित रखी जाए । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, नगर मजिस्ट्रेटअलंकार अग्निहोत्री, जिला चिकित्सा अधिकारी डा विश्राम सिंह सहित समस्त मंदिरों के महंत उपस्थित रहे।



