रामपुर शाहबाद

तहसीलदार की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। दस्तक संचारी रोग को लेकर तहसील में तहसीलदार की अध्यक्षता में तहसील टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। शुक्रवार को तहसील में हुई बैठक दस्तक संचारी अभियान और टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए चर्चा की गई। बताते चले कि एक जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक संचारी अभियान चलाया जाएगा। अभियान में घर घर जाकर संचारी लोग जैसे दस्त, निमोनिया, बुखार के बारे में जानकारी देकर इनसे बचाव को जागरूक किया जाएगा। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजीव चंदेल, बीपीएम विकास कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्विनी कुमार, नगर पंचायत से प्रतिनिधि, लेखपाल मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button