घर से अंग्रेजी शराब की बिक्री करने मामले में एक महिला गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
मामले में संलिप्त पुरुष मौके से फरार, गिरफ्तारी हेतु की जा रही छापेमारी।

गोड्डा : पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर अपराधियों के धर-पकड़ एवं अवैध शराब के परिवहन एवं रोकथाम हेतु आदेश प्राप्त हुआ था। इसी क्रम में बलबड्डा थाना को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलबड्डा में अनुज्ञप्ति अंग्रेजी शराब दुकान के बगल में रहने वाले लोगों द्वारा अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भंडारण कर बड़े पैमाने पर बिक्री किया जाता है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति के घर पर जाकर विधिवत छापामारी की गई जहां तलाशी के क्रम भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। सामानों के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया जिससे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। इस संदर्भ में सुसंगत धाराओं के तहत छंगुरी राम, उम्र 35 वर्ष, पिता स्व० बाकेबिहारी राम एवं सोनी देवी, उम्र करीब 30 वर्ष, पति छंगुरी राम दोनों सा० बलबड्डा, थाना बलबड्डा, जिला गोड्डा के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया है। वहीं कांड अनुसंधान के क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त सोनी देवी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। फिरार अभियुक्त छंगुरी राम की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।



