अमरोहा

लड़ाई रोकने गए युवक पर चाकू से हमला:अमरोहा में बहन को भी लाठी-डंडों से पीटा, दोनों अस्पताल में भर्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमरोहा : सैदनगली थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झगड़े को रोकने की कोशिश करने वाले युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना कस्बा उझारी के मोहल्ला मंसूरपुर की है।मोहसीन अपनी बहन शाजिया के घर काशीराम कॉलोनी में आया था। वहां दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। मोहसीन ने जब झगड़ा रुकवाने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। मोहसीन लहूलुहान होकर गिर गया। भाई को बचाने आई बहन शाजिया पर भी हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल भाई-बहन थाना सैदनगली पहुंचे। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मोहसीन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।
थाना अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button