मथुरा

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप

मथुरा। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ने ब्रज चिकित्सा संस्थान के पास भारतीय नर्सिंग काउंसिल की मान्यता न होने और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। कहा कि शिकायतों के बाद भी संस्थान के खिलाफ प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष एडवोकेट हरीश पचौरी ने डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि संस्थान के पास भारतीय नर्सिंग काउंसिल की मान्यता नहीं है, बावजूद इसके पिछले चार साल से विद्यार्थियों को गुमराह किया जा रहा है। मान्यता न होने के बाद भी विद्यार्थियों के लगातार प्रवेश लिए जा रहे हैं। जब विद्यार्थी कॉलेज प्रशासन से आईएनसी की मान्यता के बारे में जानकारी मांगते हैं तो उन्हें टहला दिया जाता है। यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने कहा कि जब तक महाविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस मौके पर कपिल यादव, सोमिल, आकाश, विकाश, तनुज, सुमित, राहुल, बहादुर जीशान आदि अन्य विद्यार्थी मौजूद थे। इधर, ब्रज चिकित्सा संस्थान के डायरेक्टर गौरशरण ने बताया कि इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) की मान्यता खत्म हो गई है। इसके नवीनीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। काउंसिल के पदाधिकारी तीन बार कॉलेज का दौरा भी कर चुके हैं। जल्द ही मान्यता मिल जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button