बरेली

पूरे गांव में फैला करंट, युवक की मौत,महिला झुलसी, घरों के विद्युत बोर्ड फुंके

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से दीपपुर गांव में करंट फैल गया। इसके कारण घरों में लगे बिजली के बोर्ड फुंक गए। इससे बिजली का तार टूटकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य घर में फाल्ट होने से विद्युत तार टूटकर गिरे। महिला को करंट का झटका लगा तो वह दूर जाकर बक्से पर गिरी। बक्से में करंट उतरने से महिला झुलस गई। उसका उपचार कराया गया है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर तिराहा में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे गांव के लोग खाना खाकर अपने-अपने घरों में थे। शाम के वक्त बारिश भी हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार इसी दौरान गांव के चारों तरफ फैली 33 केवी हाईटेंशन लाइन में अचानक फाल्ट हुआ। इसके बाद पूरे गांव में लोगों ने करंट महसूस किया। इसी दौरान कई घरों में लगे विद्युत बोर्ड फुंक गए। तार टूटकर गिर गए।
करंट लगने से युवक की मौत :
घटना के दौरान गांव निवासी विजेंद्र (28) पुत्र प्रेमराज घर के अंदर चारपाई पर बैठा हुआ था। अचानक फाल्ट हुआ और बिजली बोर्ड का तार टूटकर विजेंद्र के ऊपर गिर गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। गांव के ही नरेश के घर में भी बिजली बोर्ड से अचानक चिंगारी निकली। उसकी पत्नी सुनीता (35) पंखा की हवा में बैठी हुई थी। चिंगारी उसके ऊपर गिरी जाकर। फाल्ट की वजह से बोर्ड से पंखे तक जाने वाला तार टूटकर महिला के ऊपर गिरा, जिससे वह झटके से पास रखे बक्से के ऊपर जा गिरी। बक्से में भी करंट उतर आया था, जिससे महिला झुलस गई। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई। करंट के झटके महसूस करने के बाद लोग जहां थे वहीं पर जमीन का बचाव करते हुए घरों के अंदर कुर्सी, मेज और तख्त पर चढ़कर बैठ गए। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई थी। इस घटना से गांव में अफरातफरी मची रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button