जामताड़ा

फतेहपुर प्रखण्ड कार्यालय व विद्यालयों का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

Deputy Commissioner did a surprise inspection of Fatehpur block office and schools, gave instructions to improve the arrangements

सिराज अंसारी
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो। जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने शुक्रवार को फतेहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागों एवं पंजियों का अवलोकन किया और उन्हें ससमय संधारित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मी समय पर कार्यालय उपस्थित होकर अपने कार्यों का कुशलतापूर्वक निष्पादन करें और कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मनरेगा, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। साथ ही विभागवार चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने एकलव्य विद्यालय, फतेहपुर का निरीक्षण किया जहां उन्होंने छात्रावास भवन, बेड, पुस्तकें, पेयजल, बिजली, शिक्षक एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। विद्यालय की साफ-सफाई और संचालन की तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त आनंद ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय फतेहपुर का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, किचन, क्लासरूम, शौचालय एवं हॉस्टल का गहन निरीक्षण किया। किचन में तैयार भोजन की गुणवत्ता की जांच स्वयं भोजन चखकर की और वार्डन को भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि भोजन मेनू के अनुसार पोषक तत्वों से भरपूर एवं स्वच्छ वातावरण में तैयार होना चाहिए। अंत में उपायुक्त ने विद्यालय में संधारित पंजियों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता एवं नियमितता बनाए रखने के निर्देश दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button