बरेली
एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया साप्ताहिक परेड व विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के अनुशासन, वर्दी और परेड प्रदर्शन का बारीकी से निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने कर्मचारियों को टर्नआउट को उच्च कोटि का बनाए रखने के निर्देश दिए। परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके उपरांत आरटीसी, पुलिस कर्मियों के भोजनालय तथा पुलिस कैंटीन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया और सुधार हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए। एसएसपी ने जेटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नए रिक्रूट पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध छात्रावासों और बैरकों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रहने की सुविधाओं, स्वच्छता और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, आरटीसी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



