धनबाद
उदघाटन से पहले ही नवनिर्मित पुल के एप्रोच रोड पर बने गार्डवाल ढहा
The guard wall on the approach road of the newly constructed bridge collapsed even before its inauguration

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। उदघाटन से पहले ही जमुनिया नदी के ऊपर बने नवनिर्मित पुल लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से के कारण पल पर दरारें पड़ने लगी है। दो जिला को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति जर्जर हो गई है। पुल को पार करना मतलब मौत को आमंत्रण देने जैसा है। मालूम हो कि 10 अगस्त 2022 को मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजन के तहत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल धनबाद के द्वारा 4.9 करोड़ की लागत से जमुनिया नदी में पुल निर्माण करने का कार्यादेश प्रति इंटरप्राइजेज को मिला है। मामले की सूचना मिलते ही बाघमारा प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि बैजनाथ प्रसाद महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उच्चस्तरीय जांच की मांग करेंगे।



