झांसी

प्रमाण पत्रों की समर्थ पोर्टल पर अनिवार्यता खत्म ।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल पर जूलाई 2024 के बाद जारी प्रमाण पत्रों की अनिवार्यता खत्म कर दी है यही नहीं छात्र अब सिर्फ उपलब्ध प्रमाण पत्र अथवा स्व लिखित घोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड कर फॉर्म भर सकेंगे ।
समर्थ पोर्टल पर दाखिले का फॉर्म 9 पेज का है उसे भरते समय जुलाई 2024 के बाद का बना हुआ जाति प्रमाण पत्र ,आय प्रमाण पत्र , निवास प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य था । इसके चलते छात्र छात्राएं तहसील के चक्कर लगा लगाकर परेशान हो रहे थे इसके बाद बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुल सचिव ने समर्थ पोर्टल की टीम से बातचीत कर आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाने तथा प्रमाण पत्र की अनिवार्यता खत्म करने का अनुरोध किया था ।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की बैठक में प्रधानाचार्य एवं प्रबंधन ने काफी कम संख्या में आवेदन फॉर्म आने पर चिंता जताई थी ।उन्होंने कहा कि कठिनाइयों को दूर नहीं किया गया तो प्रवेश में काफी दिक्कत होगी।
इसी के आधार पर समर्थ पोर्टल पर प्रमाण पत्रों की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है ।प्रवेश के पश्चात विद्यार्थी को प्रमाण पत्र जमा करने होंगे । आवेदन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु कक्ष संख्या 108 में 10:00 बजे से 5:00 बजे तक विद्यार्थी संपर्क कर सकते हैं इसके अलावा फोन नंबर 07398 80258 1, 0915101 969 3, 091 510 19698, 090 75 60 1617 पर संपर्क कर सकते हैं । आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई तथा विलंब शुल्क के साथ 15 जुलाई तक आवेदन किया जा सकते हैं ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button